Oscar आफ्टर-पार्टी में Julia Fox ने बिखेरा जलवा, इंसान के बाल से बना पर्स लेकर पहुंचीं

By: Pinki Tue, 29 Mar 2022 09:53:42

Oscar आफ्टर-पार्टी में Julia Fox ने बिखेरा जलवा, इंसान के बाल से बना पर्स लेकर पहुंचीं

मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स/ऑस्कर (Academy Award/Oscar) का आयोजन इस बार 27th मार्च को कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में किया गया। अवॉर्ड फंक्शन के बाद हर साल की तरह इस बार भी द वैन‍िटी फेयर 2022 ऑस्कर्स (The Vanity Fair 2022 After Party) आफ्टर पार्टी का आयोजन किया गया। इस आफ्टर पार्टी में सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक आउटफ‍िट में अपने जलवे ब‍िखेरे। इस दौरान लोगों का जिसनें सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा वे थी एक्ट्रेस Julia Fox। Julia Fox ने आफ्टर पार्टी के लिए ड्रामेटिक लुक कैरी किया था। लेक‍िन इस लुक से ज्यादा उनके पर्स ने लोगों का अपनी और ध्यान खींचा है।

oscar,oscar after party,julia fox,julia fox purse,julia fox human hair purse,the vanity fair 2022 after party

जूल‍िया फॉक्स ने ऑस्कर आफ्टर पार्टी के लिए ऑफ शोल्डर ब्लैक लेदर ड्रेस पहनी थी। उनका यह फ्लोर स्वीप‍िंग, फुल लेदर ड्रेस Han Kjobenhavn के स्प्र‍िंग कलेक्शन 2022 का था। Kjobenhavn के मुताब‍िक यह ग्र‍िप ड्रेस, सेराम‍िक आर्ट‍िस्ट Naomi Gilon के साथ कोलाबोरेशन से बनाई गई थी। इस ड्रेस के गले में स्केलेटन हैंड डिजाइन, इसे डिफरेंट लुक दे रहा है। इसे देख ऐसा लग रहा है जैसे जूल‍िया की गर्दन किसी ने पकड़ रखी है। इस लेदर ड्रेस के साथ जूल‍िया ने आंखों में सिग्नेचर चॉक ब्लैक लाइनर लगाया था। अपने आउटफ‍िट के साथ हाथ में लॉन्ग ग्लव्स और पर्स कैरी किया था। दिलचस्प बात ये है क‍ि जूल‍िया का यह ब्लैक पर्स, असल में इंसान के बाल से डेकोरेटेड था।

जूल‍िया ने एक इंटरव्यू में अपने लुक और मेकअप पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया क‍ि उन्होंने अपना आई मेकअप खुद ही किया है। जूल‍िया ने अपने आउटफ‍िट के बारे में डिटेल नहीं दी पर इतना जरूर कंफर्म क‍िया क‍ि उनका पर्स इंसान के बालों से बना है।

जूल‍िया ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कहां से शुरू करूं?@hankjobenhavn थैंक्यू मेरे फैशन के लिए। @vanityfair मुझे दोबारा बुलाने के लिए धन्यवाद, वाइब्स शानदार थे।'

इसी के साथ उन्होंने अपने क्लच की भी थोड़ी ड‍िटेल दी है। वे आगे लिखती हैं- 'ये ह्यूमन हेयर बैग @charlielemindu की है!! मैंने @patmcgrathreal का मेकअप और @the_brownsisters_mb ने मेरी हेयर स्टाइल‍िंग की है।'

ये भी पढ़े :

# KGF 2 : रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, फिल्म के ट्रेलर को एक दिन में मिले सबसे ज्यादा व्यूज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com